Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के चर्चित नामों ने दर्ज की जीत, देखें लिस्ट

Photo of author

By A2z Breaking News



Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए का 400 का पार नारा फेल हो गया. लेकिन एनडीए ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया. कांग्रेस को बहुत बड़ा फायदा हुआ है. कांग्रेस 99 सीट लाने में कामयाब रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में 240 सीटें आईं. प्रधानमंत्री नरेंद मोदी (Narendra Modi) की लोकप्रियता के बावजूद हिंदी भाषी तीन राज्यों में परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. उत्तर प्रदेश में पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ा. यहां समाजवादी पार्टी ने शानदार वापसी की. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से जीते तो जरूर, लेकिन उनका मार्जिन काफी कम हो गया. पिछली बार भाजपा को अकेले 303 सीटें आई थी. इस लिहाज से उसे नुकसान हुआ है. भाजपा के चर्चित चेहरों ने शानदार जीत हासिल की है, हालांकि कुछ को हार का भी सामना करना पड़ा है.

लोकसभा सीट जीतने वाला प्रत्याशी कुल वोट मार्जिन
वाराणसी नरेन्द्र मोदी 612970 152513
अरुणाचल पश्चिम किरण रिजीजू 205417 100738
डिब्रुबढ़ सर्बानंद सोणोवाल 693762 279321
पूर्वी चंपारण राधामोहन सिंह 542193 88287
सारण राजीव प्रताप रूडी 471752 13661
उजियारपुर नित्यानन्द राय 515965 60102
बेगूसराय गिरिराज सिंह 649331 81480
पटना साहिब रवि शंकर प्रसाद 588270 153846
गांधीनगर अमित शाह 1010972 744716
कुरुक्षेत्र नवीन जिन्दल 542175 29021
मण्डी कंगना रनौत 537022 74755
हमीरपुर अनुराग सिंह ठाकुर 607068 182357
धारवाड़ प्रहलाद जोशी 716231 97324
गुना ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया 923302 540929
विदिशा शिवराज सिंह चौहान 1116460 821408
मुंबई उत्तर पीयूष गोयल 680146 357608
सम्बलपुर धर्मेंद्र प्रधान 592162 119836
पुरी सम्बित पात्र 629330 104709
बीकानेर अर्जुन राम मेघवाल 566737 55711
लखनऊ राज नाथ सिंह 612709 135159



<

Discover more from A2zbreakingnews

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading

%d