Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए का 400 का पार नारा फेल हो गया. लेकिन एनडीए ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया. कांग्रेस को बहुत बड़ा फायदा हुआ है. कांग्रेस 99 सीट लाने में कामयाब रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में 240 सीटें आईं. प्रधानमंत्री नरेंद मोदी (Narendra Modi) की लोकप्रियता के बावजूद हिंदी भाषी तीन राज्यों में परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. उत्तर प्रदेश में पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ा. यहां समाजवादी पार्टी ने शानदार वापसी की. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से जीते तो जरूर, लेकिन उनका मार्जिन काफी कम हो गया. पिछली बार भाजपा को अकेले 303 सीटें आई थी. इस लिहाज से उसे नुकसान हुआ है. भाजपा के चर्चित चेहरों ने शानदार जीत हासिल की है, हालांकि कुछ को हार का भी सामना करना पड़ा है.
लोकसभा सीट | जीतने वाला प्रत्याशी | कुल वोट | मार्जिन |
वाराणसी | नरेन्द्र मोदी | 612970 | 152513 |
अरुणाचल पश्चिम | किरण रिजीजू | 205417 | 100738 |
डिब्रुबढ़ | सर्बानंद सोणोवाल | 693762 | 279321 |
पूर्वी चंपारण | राधामोहन सिंह | 542193 | 88287 |
सारण | राजीव प्रताप रूडी | 471752 | 13661 |
उजियारपुर | नित्यानन्द राय | 515965 | 60102 |
बेगूसराय | गिरिराज सिंह | 649331 | 81480 |
पटना साहिब | रवि शंकर प्रसाद | 588270 | 153846 |
गांधीनगर | अमित शाह | 1010972 | 744716 |
कुरुक्षेत्र | नवीन जिन्दल | 542175 | 29021 |
मण्डी | कंगना रनौत | 537022 | 74755 |
हमीरपुर | अनुराग सिंह ठाकुर | 607068 | 182357 |
धारवाड़ | प्रहलाद जोशी | 716231 | 97324 |
गुना | ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया | 923302 | 540929 |
विदिशा | शिवराज सिंह चौहान | 1116460 | 821408 |
मुंबई उत्तर | पीयूष गोयल | 680146 | 357608 |
सम्बलपुर | धर्मेंद्र प्रधान | 592162 | 119836 |
पुरी | सम्बित पात्र | 629330 | 104709 |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | 566737 | 55711 |
लखनऊ | राज नाथ सिंह | 612709 | 135159 |
<