Monsoon Replace LIVE: मुंबई समेत इन इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन से फंसे पर्यटक

Photo of author

By A2z Breaking News


11:40 AM, 12-Jul-2024

असम में बाढ़ से हालात गंभीर

असम के कई इलाके इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं। गुरुवार को भी बाढ़ के हालात गंभीर बने रहे और रुक-रुककर हो रही बारिश ने स्थिति को और बदतर बना दिया है। असम के साथ ही मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भी बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 

 

11:04 AM, 12-Jul-2024

राजस्थान में कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गई है, इसके चलते राजस्थान में बारिश में कमी आ सकती है। फिलहाल राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। 

10:32 AM, 12-Jul-2024

उत्तराखंड में कई जगह लैंडस्लाइड, बड़ी संख्या में फंसे पर्यटक

उत्तराखंड में इन दिनों कई जगहों से लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं। चमोली में भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जोशीमठ में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। भनेरपानी के पास बंद राष्ट्रीय राजमार्ग लैंडस्लाइड से बंद था, जो अब खुल गया है। 

10:21 AM, 12-Jul-2024

गुरुवार को सामान्य से अधिक रहा तापमान

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजस्थान के चूरू में था। अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

10:10 AM, 12-Jul-2024

गुरुवार को इन इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के दमोह, नौगोंग, खजुराहो, सतना, मंडला और सिवनी में, बिहार के देहरी, सुपौल में, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, बलिया और वाराणसी में, असम और मेघालय के गोआलपारा, चेरापूंजी, तेजपुर, कोंकण और गोवा के कोलाबा, सांताक्रूज, विदर्भ के चंद्रपुर और गुजरात के सूरत में कल भारी बारिश हुई। 

09:37 AM, 12-Jul-2024

मेघालय में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट

मेघालय में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज से अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तरी हरियाणा में भी आज बादल बरस सकते हैं। 

09:08 AM, 12-Jul-2024

Monsoon Replace LIVE: मुंबई समेत इन इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन से फंसे पर्यटक

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में भी आज बारिश का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में 13 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। 





<

Discover more from A2zbreakingnews

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading