Lok Sabha Election 2024 Dwell: आम चुनाव के अंतिम चरण के लिए थमेगा प्रचार; आठ राज्यों की 57 सीटों पर होगा मतदान

Photo of author

By A2z Breaking News


09:10 AM, 30-Might-2024

प्रधानमंत्री मोदी के पुनर्निर्वाचन से भारत को अगले पांच वर्ष तक स्थिरता मिलेगी: भारतीय-अमेरिकी लेखक

भारतीय मूल के एक प्रभावशाली अमेरिकी लेखक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के शासन के दौरान विकास पर ध्यान केंद्रित किया है और तीसरे बार उनके निर्वाचन से भारत को अगले पांच साल तक स्थिरता मिलेगी साथ ही उन्हें देश के समक्ष मौजूद कुछ प्रमुख चुनौतियों से निपटने का अवसर मिलेगा। प्रिंसटन निवासी भारतीय-अमेरिकी लेखक राजीव मल्होत्रा ने ‘पीटीआई’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि भारत इन सभी चुनौतियों (देश के बाहर से मिलने वाली चुनौतियों) का डटकर मुकाबला कर सकता है। भारत, मोदी सरकार के कारण इन सभी चुनौतियों का मुकाबला कर सकता है। लोगों के तमाम दावों, तर्कों और आलोचनाओं के बावजूद हकीकत यही है कि उन्होंने विकास किया है और अधिक विकास की आवश्यकता है लेकिन उन्होंने विकास किया है। मल्होत्रा ने पिछले कुछ दशक में भारतीय संस्कृति और समाज के संबंध में पश्चिमी अकादमिक अध्ययन के विरोध में कई किताबें लिखी हैं। ‘स्नेक इन द गंगा: ब्रेकिंग इंडिया 2.0’ उनकी नवीनतम पुस्तक है।

08:47 AM, 30-Might-2024

कन्याकुमारी में यहां ध्यान करेंगे पीए मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद कन्याकुमारी जाएंगे। यहां वे स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक प्रधानमंत्री मोदी ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों के साथ कई सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। खास बात यह है कि यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक तप किया था। यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था।

भारत दर्शन के दौरान विवेकानंद ने आम लोगों की तकलीफ, दर्द, गरीबी, आत्म सम्मान और शिक्षा की कमी को नजदीक से जाना था। समुद्र तट से करीब 500 मीटर दूर स्थित चट्टान पर विवेकानंद 24 दिसंबर 1892 को तैर कर पहुंचे थे। 25 से 27 दिसंबर तक उन्होंने इसी चट्टान पर ध्यान किया था। उन्होंने यहां भारत के भविष्य के लिए विकसित भारत का सपना देखा था।  यह वही जगह है, जहां उन्हें भारत माता के दर्शन हुए थे। इसी स्थान पर उन्होंने अपना बाकी जीवन लोगों को समर्पित करने का सपना देखा था। विवेकानंद शिला पर विवेकानंद स्मारक बनाने के लिए भी लंबा संघर्ष चला है। इसमें एकनाथ रानाडे ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

08:47 AM, 30-Might-2024

पंजाब में पीएम मोदी और जेपी नड्डा भरेंगे हुंकार

लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो गए हैं। आज शाम अंतिम और सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के होशियारपुर में रैली को संबोधित करेंगे। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके बाद पीएम मोदी आज शाम को कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएंगे। वे यहां एक जून की शाम तक ध्यान करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रचार पर रोक लगने से पहले पंजाब में तीन रैलियां कर लेंगे।

भाजपा अध्यक्ष का आज का कार्यक्रम

सुबह 11.25 बजे आज अमृतसर में जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, दूसरी जनसभा वे दोपहर 1.35 बजे फरीदकोट में करेंगे। नड्डा रूपनगर में 3.55 बजे रोड करेंगे और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

08:21 AM, 30-Might-2024

Lok Sabha Election 2024 Dwell: आम चुनाव के अंतिम चरण के लिए थमेगा प्रचार; आठ राज्यों की 57 सीटों पर होगा मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 Dwell Information in Hindi: लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान हो चुका है। एक जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं।



<

Discover more from A2zbreakingnews

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading