IND vs SA Stay Rating : पहले दिन लंच तक पहली पारी में भारत का स्कोर 91/3, कोहली-अय्यर ने की अर्धशतकीय साझेदारी

Photo of author

By A2z Breaking News


04:04 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: लंच तक कोहली-अय्यर नाबाद

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में भारत ने तीन विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 33 और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर ली है।

03:32 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: कोहली और अय्यर को मिला जीवनदान

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को एक-एक जीवनदान मिल चुका है। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर का कैच छूटा। कगिसो रबाडा की गेंद पर मार्को यानसेन ने कैच छोड़ दिया। वहीं, 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली का कैच छूट गया। नंद्रे बर्गर की गेंद पर टोनी डि जोर्जी ने आसान कैच छोड़ दिया।

03:22 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: कोहली और अय्यर ने संभाला मोर्चा

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भारत की पारी को संभाल लिया है। भारत ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। विराट 17 और अय्यर 12 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी कर ली है।

02:53 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: शुभमन गिल भी फेल

भारत को पहली पारी में तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 12वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। शुभमन ने 12 गेंद पर दो रन बनाए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर विकेटकीपर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। शुभमन के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।

02:43 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को पहली पारी में दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 10वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। जायसवाल 37 गेंद पर 17 रन बनाए। बर्गर ने डेब्यू टेस्ट में पहला विकेट लिया। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और कोहली नाबाद हैं।

02:24 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: नहीं चला हिटमैन का बल्ला

भारत के कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके। वह 14 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। रबाडा की ऊपर उठती गेंद को पुल करने के प्रयास में फाइन लेग पर खड़े फील्डर नंद्रे बर्गर को कैच थमा बैठे। रबाडा ने 10 पारियों में छठी बार उन्हें अपना शिकार बनाया। रोहित के आउट होने के बाद शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल हैं।

02:18 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: भारत का स्कोर 13/4

भारत ने पहली पारी में मजबूत शुरुआत की है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शुरुआती चार ओवरों में कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन का मजबूत से सामना किया है। भारत ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। यशस्वी आठ और रोहित पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

02:02 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: भारत की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पहली पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरे हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

01:53 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डी जोर्जी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, कायेल वेरेयेन (डब्ल्यू), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

01:47 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: पहले बल्लेबाजी करेगा भारत

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर के साथ डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया है।

01:33 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: पहला टेस्ट खेलेंगे प्रसिद्ध कृष्णा

कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भारत के लिए अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। टॉस से पहले उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी है। प्रसिद्ध के खेलने का मतलब है कि मुकेश कुमार इस मैच में नहीं खेलेंगे। 

01:19 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: सेंचुरियन में मौसम साफ

सेंचुरियन में मौसम साफ है और दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। अंपायर कुछ देर में मैदान का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद टॉस को लेकर फैसला किया जाएगा।

01:02 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डि जोर्जी, डीन एल्गर, एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), काइल वेरेन, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।

12:46 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: टॉस में देरी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में टॉस देर से होगी। सेंचुरियन में लगातार बारिश के कारण मैदान गीला है। कई जगह गड्डे हो गए हैं। उसे ठीक करने का काम किया जा रहा है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि फिलहाल बारिश नहीं हो रही। भारतीय समयानुसार करीब 1:30 बजे अंपायर पिच को देखेंगे। उसके बाद ही टॉस के बारे में फैसला होगा।

12:39 PM, 26-Dec-2023

IND vs SA Check Stay: बारिश के आसार

भारतीय टीम की नजर इतिहास रचने पर है, लेकिन इसमें बारिश बाधा बन सकती है। पहले टेस्ट के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस बात की भी संभावना है कि मैच का पहला दिन बारिश से धुल सकता है। सुपरस्पोर्ट पार्क के क्यूरेटर ब्रायन ब्लॉय ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच का तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है जिससे बल्लेबाजों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।



<

Discover more from A2zbreakingnews

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading