IND vs ENG Dwell Rating: लंच तक इंग्लैंड पहली पारी में 290/5, भारत से अब भी 155 रन पीछे, कुलदीप ने दो विकेट झटके

Photo of author

By A2z Breaking News


11:33 AM, 17-Feb-2024

IND vs ENG Dwell: लंच ब्रेक

इंग्लैंड ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 290 रन बना लिए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन और बेन फोक्स छह रन बनाकर नाबाद हैं। अश्विन के बिना चार गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी भारतीय टीम को आज के पहले सत्र में उनकी कमी नहीं खली। इस सत्र में इंग्लैंड ने 26 ओवर में 83 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने तीन विकेट चटकाए। इसमें जसप्रीत बुमराह को एक विकेट और कुलदीप के दो विकेट शामिल हैं। बुमराह ने रूट (18) को पवेलियन भेजा। वहीं, कुलदीप ने बेयरस्टो को खाता नहीं खोलने दिया। साथ ही शतकवीर बेन डकेट को पवेलियन भेजा। डकेट 153 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लिश टीम अभी भी 155 रन पीछे है। टीम इंडिया चाहेगी कि इससे पहले ही इंग्लैंड को ऑलआउट किया जाए।

10:44 AM, 17-Feb-2024

IND vs ENG Dwell: इंग्लैंड को पांचवां झटका

260 के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा। कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चल रहा है। उन्होंने बेन डकेट को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। डकेट ने 151 गेंद में 153 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 23 चौके और दो छक्के लगाए। फिलहाल बेन स्टोक्स और बेन फोक्स क्रीज पर हैं।

10:22 AM, 17-Feb-2024

IND vs ENG Dwell: डकेट के 150 रन पूरे

बेन डकेट के 150 रन पूरे हो चुके हैं। वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। एक छोर से उन्होंने विकेट नहीं गिरने दिया है। फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 244 रन है। फिलहाल बेन स्टोक्स छह रन और बेन डकेट 151 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

09:59 AM, 17-Feb-2024

IND vs ENG Dwell: बेयरस्टो भी आउट

आज लगातार दो ओवर में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लिश पारी के 40वें ओवर में बुमराह ने जो रूट को आउट किया था। 41वें ओवर में कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरस्टो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। रूट 18 रन बना सके, जबकि बेयरस्टो खाता भी नहीं खोल पाए। दोनों ही खिलाड़ियों का इस सीरीज में खराब फॉर्म जारी है। फिलहाल बेन डकेट और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 225 रन है।

09:53 AM, 17-Feb-2024

IND vs ENG Dwell: इंग्लैंड को तीसरा झटका

224 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। यह तीसरे दिन इंग्लिश टीम को पहला झटका है। जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। रिवर्स लैप करने के चक्कर में वह स्लिप में यशस्वी को कैच थमा बैठे। बुमराह ने टेस्ट में नौवीं बार रूट को आउट किया। रूट का खराब फॉर्म जारी है। इस सीरीज में अब तक वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। फिलहाल बेन डकेट का साथ निभाने जॉनी बेयरस्टो आए हैं। रूट 31 गेंद में 18 रन बना सके।

09:37 AM, 17-Feb-2024

IND vs ENG Dwell: तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम डकेट और रूट को जल्दी से जल्दी पवेलियन भेजना चाहेगी। अश्विन की जगह देवदत्त पडिक्कल सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर दिख रहे हैं। केएल राहुल के बाहर होने पर पडिक्कल को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। इंग्लैंड को दो झटके जैक क्राउली और ओली पोप के रूप में लगे हैं।

09:36 AM, 17-Feb-2024

IND vs ENG Dwell: दूसरे दिन डकेट की बेहतरीन बल्लेबाजी

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर 207/2 था। भारतीय टीम 238 रन से आगे है। फिलहाल इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट 133 रन और जो रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। इस मुकाबले की पहली पारी में भारत ने 445 रन बनाए। 

09:34 AM, 17-Feb-2024

IND vs ENG Dwell Rating: लंच तक इंग्लैंड पहली पारी में 290/5, भारत से अब भी 155 रन पीछे, कुलदीप ने दो विकेट झटके

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम आज दो विकेट पर 207 रन से आगे खेल रही है। यह मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है।



<

Discover more from A2zbreakingnews

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading