Delhi Climate: तीन साल बाद सबसे ठंडा रहा नए साल का पहला दिन, अभी राहत की उम्मीद नहीं, जानें कैसा रहेगा मंगलवार

Photo of author

By A2z Breaking News



दिल्ली में बढ़ी सर्दी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बर्फीली हवाओं ने दिल्ली का पारा गिरा दिया है। नए साल के पहले दिन सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले चार साल के मुकाबले सबसे कम है। इससे पहले साल 2020 में एक जनवरी को अधिकतम तापमान सबसे कम 14.7 डिग्री दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली का जाफरपुर केंद्र सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।



<

Discover more from A2zbreakingnews

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading

%d