भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे शामिल होंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो चुका था, लेकिन अब डेट टल गई है। निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है।
दिल को छू लेने वाली कहानियां पर्दे पर लाने के लिए जाने जाने वाले निर्देशक अनुराग बसु और आगामी एंथोलॉजी फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा की है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, ‘मेट्रो…इन दिनों’ को एक नई रिलीज डेट मिल गई है। दिल को छू लेने वाली कहानियों की यह फिल्म अब 13 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।” फिल्म के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए अनुराग ने कहा था, “मेट्रो…इन दिनों लोगों की और लोगों के लिए एक कहानी है। मुझे इस पर काम करते हुए कुछ समय हो गया है और मुझे इस फिल्म को बनाने में खुशी हो रही है।”
Sanam Puri: शादी के बंधन में बंधे गायक सनम पुरी, गर्लफ्रेंड के साथ नगालैंड में रचाई शादी
इस फिल्म में आज के समय के खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी, जो कुछ नए तरीके की होगी। इस फिल्म में प्रीतम का म्यूजिक होगा, जो फिल्म को बेहद खास बनाएगा। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।